किसानों ने व्यापारियों की मनमानी के कारण बड़ौदा में श्योपुर – बारां हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया
एंकर = श्योपुर कृषि उपज मंडी, बड़ौदा में अपनी उपज को लेकर आए किसानों ने व्यापारियों की मनमानी के चलते धर्मकांटे पर अपनी फसल की तुलाई नहीं करनी को लेकर हंगामा करते हुए शनिवार को श्योपुर – बारां हाईवे पर कृषि उपज मंडी बड़ौदा के गेट के सामने चक्काजाम करके प्रदर्शन किया । मौके पर पहुंचे तहसीलदार बडौदा आर. पी. वर्मा ने किसानों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया तब जाकर आक्रोशित किसान शांत हुए ।किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि उपज मंडी बड़ौदा में धर्मकांटा लगा हुआ है किसान मांग कर रहे हैं कि किसानों की उपज की धर्मकांटे पर तुलाई की जाए परंतु व्यापारियों के द्वारा मनमानी करते हुए निजी बनाए हुए कांटों पर किसान की फसल की तुलाई की जा रही है जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंडी में भारी अनियमिताएं बनी हुई है । जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इस मौके पर किसानों में सरसों की फसल को सरकारी खरीद केंद्र बनाकर एम एस पी पर खरीदने की मांग भी की है । इस दौरान किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला, तहसीलदार बड़ौदा आर पी वर्मा थाना प्रभारी सत्यम सिंह गुर्जर सहित पुलिस प्रशासन व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे ।
व्हाइट = राधेश्याम मीणा मंडला
श्योपुर से = गुलाब सिंह मारु की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।