Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग समाचार दोनों,
लोकेशन- राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान,
दिनांक 19 मार्च 2024
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
न्यूज़ हैडलाइन
मतदान जागरूकता रैली आयोजित।
समाचार विस्तार से
लायंस क्लब राजगढ़ एवं उपखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली को लेकर पंडित भवानी सहाय चौक पर उपखंड प्रशासन, पुलिस प्रशासन, लायंस क्लब के सदस्य, राजगढ़ के समस्त नागरिक एवं लक्ष्मी बाल विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं इकट्ठे हुए सर्वप्रथम उपखंड अधिकारी सुश्री सीमा खेतान ने उपस्थित आमजन को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई तत्पश्चात उपखंड अधिकारी सुश्री सीमा खेतान एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष खेम सिंह आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया लायंस क्लब के सचिव एन एल वर्मा ने बताया की रैली चौपड़ बाजार, गोल सर्किल, सराय बाजार, होते हुए उपखंड कार्यालय तक गई रास्ते में लक्ष्मी बाल विद्या मंदिर के सैकड़ो छात्र-छात्राएं हाथ में तखतिया व बैनर लेकर कार्यक्रम संयोजक मदन लाल शर्मा के नेतृत्व में नारे लगाते हुए आम जन को मतदान के प्रति जागरुक कर रहे थे रैली के दौरान शहर थाना अधिकारी रामजीलाल मीना, राजगढ़ विकास मंच के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मीना खंडेलवाल, प्रीति विजय, मीतू सिंह आर्य, रश्मि विजय,मीना विजय, सहित आम जन रैली के साथ चल रहे थे रैली उपखंड कार्यालय पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई जहां लायंस क्लब के अध्यक्ष खेम सिंह आर्य ने सभी का स्वागत किया इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुश्री सीमा खेतान, उप पुलिस अधीक्षक मनीषा मीना ने सभा को संबोधित कर भय मुक्त मतदान करने की अपील की इस अवसर पर लाइंस क्लब के कोषाध्यक्ष जिनेंद्र जैन, संजय शर्मा राजस्थानी, भूपेंद्र शर्मा, नंदलाल बैरवा, अशोक शर्मा, अजय यादव, विजय गोयल, दुष्यंत आर्य, रामनिवास मीना, रामोतार बंसल सहित काफी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे।