
लोकेशन= बिजुरी जिला अनूपपुर एमपी
रिपोर्ट= निर्मला सिंह ब्यूरो प्रमुख जिला अनूपपुर एमपी
संबल 2.0 योजना हितलाभ वितरण तथा बिजुरी नगर के 30 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री दिलीप जायसवाल
अनूपपुर 10 मार्च 2024/ आम जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे आम जनता की सुविधा अतिक्रमण के कारण बाधित न हो यह भी ध्यान रखा जाएगा नगर को सुंदर और सुगम बनाना हम सब की जवाबदारी है उक्ताशय के विचार मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने नगर पालिका बिजुरी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना के हित लाभ वितरण तथा स्थानीय विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस अवसर पर नगर पालिका बिजुरी की अध्यक्ष श्रीमती सहबिन पनिका विन्ध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी नगर पालिका बिजुरी की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा तथा पार्षदगण, श्री प्रेमचंद यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक शर्मा, श्री गयाबोध मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन साहू स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, नागरिक उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने इस अवसर पर बिजुरी नगरीय निकाय के अमृत 2.0 अंतर्गत केवई आधारित पेयजल योजना लागत 29 करोड़, सूर्य मंदिर देवी तालाब वार्ड नंबर 9 में सौंदरीकरण (रिजुवनेशन)कार्य लागत 60.17 लाख तथा वार्ड नंबर 13 खूंटा टोला ग्राउंड बिजुरी में उद्यान विकास कार्य लागत 91.23 लाख का भूमि पूजन किया।
मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने बिजुरी के विकास के लिए ऑडिटोरियम, इंडोर स्टेडियम, वाटर पार्क की जनहितैसी सुविधाओं की सौगात दिलाने की बात कही उन्होंने कहा कि बिजुरी नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए केवई नदी से पानी लाने के लिए कार्य योजना की तकनीकी स्वीकृति भोपाल मे लंबे समय से प्राप्त नहीं हो रही थी जिसे प्रयास कर दिलाने का कार्य किया गया है उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि विधायक निर्वाचन के पश्चात लगातार विकास के कार्यों को गति दी जा रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना के अनुग्रह सहायता योजना के हितग्राहियों को ग्वालियर से सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा खातों में अंतरण के वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण