Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिंड जिले की गोहद तहसील में नाबालिक बिना नंबर प्लेट ओर बिना कागजात के सरपट दौड़ रहे वाहन

भिंड जिले के गोहद में तो यातायात के नियमों को तो खूंटी पर टांग के रखा हैं ।यातायात के नियम को तोड़ने वालों को पुलिस का कोई भय नही । सबसे देखने वाली बात तो यह हैं कि 10 से 15 उम्र तक के बच्चे रोड़ पर रोड़ पर दौड़ा रहे है मोटरसाइकिल ऐसे में कई हादसे भी होते है लेकिन इसे रोकने में पुलिस बिल्कुल नाकाम नजर आ रही हैं । गाड़ियों का ना कोई रजिस्ट्रेशन ना ही कोई बीमा , ना ही कोई लाइसेंस ,ओर ना ही हेलमेट ,ना ही कोई नियम नही ना ही कोई भय, अगर इन वाहन चालकों से पूछा जाय की लाइसेंस ओर रजिस्ट्रेशन क्या होता है तो इन्हें इनके बारे में कोई जानकारी नही है
परिवहन नियमों को दरकिनार कर वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। तमाम लोग नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह राजनीतिक दलों , जाति ब्रांड व विभागों के नाम लिखे होते हैं। अफसरों की उदासीनता की वजह से चालक बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। वाहनों के आगे और पीछे दोनों ओर प्लेटों पर नंबर लिखवाने का नियम है। प्लेट पर किसी प्रकार की कोई डिजाइन न होकर केवल स्पष्ट निर्धारित आकार में सामान्य तरीके से नंबर लिखे होने चाहिए। परंतु गोहद में चालक नियमों की अवहेलना कर बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। कुछ वाहनों पर तो प्लेट पर लिखे नंबर भी स्पष्ट तरीके से नहीं लिखे होते हैं।

कई वाहनों के नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह किसी राजनीतिक पार्टी व जाति के साथ ही विभागों के पद व नाम लिखे रहते हैं। कई तो सड़क पर बिना नंबर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर सवार लोग जांच के दौरान जाति राजनीतिक पार्टी व विभागीय कर्मचारी होने का रौब भी दिखाते हैं। अधिकांश वाहनों पर तो नंबर इतने स्टाइलिश तरह से लिखे होते हैं कि कोई नंबर ही नहीं समझ पाता है। वहीं कई वाहनों पर नंबर प्लेट भी अलग तरह के डिजाइन के लगे होते हैं। किसी वाहन का नंबर प्लेट चमकदार तो किसी की छोटे साइज व अन्य डिजाइनों में लगे होते हैं। इसके चलते प्लेटों पर लिखे नंबर स्पष्ट ही नहीं होते।

परिवहन विभाग की तरफ से निर्धारित मानकों के तहत 70 सीसी से कम पावर वाली बाइक के लिए प्रमुख नंबर प्लेट पर लिखे जाने वाले शब्दों और अंकों की ऊंचाई 15 एमएम, मोटाई 2.5 और अंकों के बीच फासला 2.5 एमएम होना चाहिए। बाइक और तीन पहिया वाहनों में पिछली नंबर प्लेट पर शब्दों की ऊंचाई 35 एमएम, मोटाई 7 एमएम और आपस में फासला 5 एमएम होना चाहिए। 500 सीसी से कम क्षमता वाले इंजन के तिपहिया वाहनों की अगली और पिछली नंबर प्लेटों पर लिखे जाने वाले अंकों और शब्दों की ऊंचाई 35 एमएम, मोटाई 7 एमएम और आपसी फासला 5 एमएम होना चाहिए। इसी प्रकार 500 सीसी से अधिक वाले क्षमता वाले तिपहिया वाहनों के आगे और पीछे की नंबर प्लेटों पर लिखे जाने वाले शब्दों की ऊंचाई 40 एमएम, मोटाई 7 और आपस में फासला 5 एमएम होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वाहनों के लिए दोनों नंबर प्लेटों पर अंकों और शब्दों की ऊंचाई 65 एमएम, मोटाई 10 एमएम और स्पेस 10 एमएम होना चाहिए। नंबर प्लेट पर नंबर सामान्य तरीके से लिखे होने चाहिए न कि डिजाइन में लिखे हों।
आइये देखते है गोहद पुलिस इन यातायात के नियमों के तोड़ने वालों पर और क्या कार्यवाही करती हैं ।