लोकेशन- माचाड़ी, रैणी,
जिला -अलवर, राजस्थान।
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
राजगढ़ ,जिला-अलवर,
राजस्थान।

(माचाड़ीअलवर):- अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र के बहडक़ो ग्राम पंचायत में स्थित बीरमकी माता के शीतला माता मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल अष्टमी को बीरमकी माता का लक्की मेला भरता है लेकिन इस बार सप्तमी के दिन 01 अप्रेल सोमवार को भरेगा। इस मेले में स्थानीय ग्रामीणो सहित दूर-दराज के श्रृद्धालुओं का आस्था का सैलाब आता है। मेले मे काफी संख्या मे महिला-पुरूष माता के दर्शन करने तथा एक दिन पहले बने पुए,पकौड़ी,हलवा,लापसी,चावल सहित ठण्ड़े पकवानो से माता के भोग लगा कर पूजा अर्चना कर परीवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी जाती है। मेला कमेटी की और से जगह-जगह पानी पीने के लिए प्याउ लगार्ई जाती है। मेले मे श्रृंगार प्रसादी की दुकानो सहित मेले मे बच्चों के खिलौने की दुकाने लगाई जाती है। मेले में जिकड़ी दंगल का भी आयोजन किया जाएगा जिसमे मोहरसिंह एंड पार्टी अलवर,मिथिलेश चौधरी एंड पार्टी हाथरस उत्तर प्रदेश,जल सिंह भटावली एंड पार्टी भरतपुर,गौरी शास्त्री एंड पार्टी मथुरा व जिकड़ी के माध्यम से रचना सुनाकर सुनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर रविवार रात्रि मे नवयूवक मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं व्यवस्था को लेकर रैणी थाना मय जाप्ते के मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद रहेगा। मेले में हजारों श्रद्धालुओं सहित मेला कमेटी के लोग मौजूद रहेंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है