
आष्टा/किरण रांका
नगर में शास्त्री कॉलोनी स्थित
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर महिलाएं व्रत रखकर पूजन करती है इस व्रत के प्रभाव से घर की बिगड़ी दशा सुधर आती है। इस व्रत में पीपल के पेड़ की विष्णु स्वरूप में पूजा की जाती है और घर की दशा सुधारने की कामना से सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं। अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने महिलाओं के साथ भगवान विष्णु स्वरूप पीपल के पेड़ की कच्चे सूत्र धागे को 10 बार पीपल के पेड़ पर लपेटकर कंकू मेहंदी हल्दी अक्षत लगाकर पूजन की एवं सभी महिलाओं ने भगवान विष्णु को साक्षी मानकर दसवां माता से अपने घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे धन धान से भंडार भरपूर रहे इस प्रकार सभी महिलाओं ने मनोकामनाएं की
इस अवसर पर श्रीमती पूजा कुशवाहा, भारती कुशवाहा, श्रीमती विमला पाल, श्रीमती वैजयंती सिंगारिया, श्रीमती सोनू कुशवाह, श्रीमती शांति कुशवाहा, श्रीमती गीता कुशवाहा, श्रीमती देवकी कुशवाहा, श्रीमती मीना कुशवाहा, श्रीमती शीला कुशवाहा, श्रीमती गायत्री कुशवाह आदि उपस्थित रही

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है