Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन- गांव -मांचाड़ी, तहसील राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र,- जिला -(अलवर)
राजस्थान ।


इसी दौरान अलवर लोकसभा भाजपा के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने राजगढ़ आस्था के सुप्रसिद्ध केंद्र श्री राधा गोविंद देव जी मंदिर के दर्शन भी किये। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि अबकी बार 400 पार।

(माचाड़ीअलवर):-अलवर जिले की राजगढ-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान के तहत लोकसभा भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के कोठी नारायणपुर,मीन भगवान मंदिर,भजेड़ा,भांखरी, चितौस,इंद्पुरा, गोविंदपुरा,टहला बाईपास,रेलवे स्टेशन,पंचायत समिति सहित जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद भूपेंद्र यादव मेला का चौराहे पहुंचे। जहां उनकी अगवानी ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज के नेतृत्व में डी.जे.व ढोल-नगाड़ो से करते हुए स्वागत किया। इसके बाद वे ठिकाना गंगाबाग पहुंचे जहां उन्होंने दादूदयाल के समक्ष ढोक दी। वही भूपेंद्र यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समय के साथ जितना विकास राजगढ़ का होना था। वो पिछली कांग्रेस के पांच साल के शासन में नही हुआ। राजगढ़ में केंद्रीय विधालय स्वीकृत था, कांग्रेस शासन ने उसको भी नही खोला,ट्रेनों का ठहराव जहां लोकल लोगो के लिए होना चाहिए था। लेकिन अब उन सब कामो की चिंता आप ओर हम यहां के प्रतिनिधि बनकर पूरी करेगे। यादव का सैनी समाज की ओर सैनी धर्मशाला, सराय बाजार,गोल सर्किल सहित प्रमुख बाजारों में फूल-माला व साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात कस्बे के गोविंद देवजी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होने गोविंद देव मंदिर में ढोक दी। फिर उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।गईं उनके बाद कलेशान,ठेकडीन
सहित रैणी उपखंड के अनेक ग्राम पंचायतों व उसके अधीन आने वाले अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क किया ओर भाजपा के विकास कार्यों की जानकारी दी।तथा कांग्रेस के पांच वर्ष के कार्यों की कमीयों को बताया इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के पूर्व सांसद कर्ण सिंह यादव,रैणी नगर पालिका चेयरमैन मीरा शिवचरण सैदावत, भाजपा विधायक उम्मीदवार बन्नाराम मीणा,रैणी वार्ड नंबर 27 के जिला पार्षद श्रीकांत सैदावत,राजगढ़, निर्मल तिवारी, मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित,खेमसिंह आर्य, उपसरपंच बाबूलाल शर्मा,मुरारी लाल शर्मा,पूर्व वाइस चेयरमैन प्रदीप शर्मा,बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिला अध्यक्ष नागपाल शर्मा,संजय राजस्थानी,राजू विजय सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिला व पुरुष और ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज के साथ काफी संख्या में संत-महात्मा उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- प्रदीप शर्मा,
तहसील -राजगढ़ ,
जिला -(अलवर),
राजस्थान । मोबाइल-9461275294,