भारतीय सिंधु सभा महिला मंडल का प्रथम आयोजन
महिला मंडल द्वारा लगाया गया भगवान श्री झूलेलाल को छप्पन भोग ।

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में श्री झूलेलाल समर्थ पैनल द्वारा चालिहा महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से किया जा रहा हैं। महोत्सव के दौरान भारतीय सिंधु सभा महिला मंडल द्वारा प्रथम बार भगवान श्री झूलेलाल जी को 56 भोग का लगाया गया। यह जानकारी देते हुए पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी एवं मंडल प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि गुरुवार रात्रि 07 बजे से भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में अक्खा, आरती, भजनों तत्पश्चात 56 भोग लगाया गया। पल्लव पश्चात प्रसादी का वितरण भी किया गया। सचिव हरीश आसवानी ने बताया कि समाजजनों द्वारा वर्षा की लंबी खींच को देखते हुए आरती के दौरान भगवान श्री से प्रदेश में वर्षा कर हरियाली एवं खुशाहाली की कामना के साथ अरदास की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान, किशनचंद कोटवानी, मनोहरलाल सबनानी, हरीश आसवानी, अनिल सभनानी, विक्रम सहजवानी, अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी, रजत मंगवानी, नरेश लालवानी, गिरीश वासवानी, अशोक मंगवानी, जयरामदास खेमानी, नारायण चावला, दयाराम नेभनानी, राहुल जिलानी, शेखर कारड़ा, रोहित आर्तवानी, निर्मल मंगवानी, ईश्वर जेठवानी घनश्याम वाधवा, मनोज खैटपाल, कमल बजाज, भारतीय सिंधु सभा महिला मंडल की हर्षिता गोस्वामी, कंचन दुल्हानी, कोमल होतवानी आदि सहित समाज की माता बहनों के साथ समाजजन मौजूद थे।।।
खंडवा से जिला संवाददाता शेख आसिफ की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है