वित्तीय वर्ष 2023-24 में 289.33 करोड़ रुपये खनिज राजस्व राशि की हुई प्राप्ति
न्यूज़ 24X 7इंडिया
लोकेशन=जिला अनूपपुर
रिर्पोट=निर्मला सिंह ब्यूरो चीफ जिला अनूपपुर
अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध 223 प्रकरण दर्ज
अनूपपुर 5 अप्रैल 2024/ कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला अनूपपुर अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु शासन द्वारा खनिज राजस्व लक्ष्य राशि 308.50 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य प्राप्ति हेतु कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राशि 289.33 करोड़ रुपये की प्राप्ति की गई है। साथ ही खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भण्डारण के कुल 223 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। दर्ज प्रकरणों में से न्यायालय कलेक्टर अनूपपुर द्वारा निराकृत प्रकरणो में अर्थदण्ड राशि 48 लाख 85 हजार 640 रुपये वसूल किया गया है।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है