लोकेशन- गांव- मांचाड़ी,
तहसील -रैणी,
जिला -(अलवर), राजस्थान।
बच्चों को मारने की धमकी देकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज।
(माचाड़ीअलवर):-रैणी उपखंड क्षेत्र निवासी एक विवाहित महिला के साथ पांच आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। रैणी थाना प्रभारी प्रेमलता वर्मा ने बताया कि महिला ने मामला दर्ज कराया कि 03 अप्रैल की दोपहर को वह घर पर काम कर रही थी। उस समय उसी गांव का आरोपी रामकेश मीणा घर आया व आंगनवाड़ी में पोषाहार मिलने की बात कह कर उसे साथ ले गया व आरोपी ने महिला को अपने घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और दोस्त को फोन कर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर मानपुर के पास नदी पर लेकर गया। जहां पर एक बोलेरो में सवार चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 04 अप्रैल की शाम फिर बोलेरो में अन्य आरोपियों के साथ लेकर उसे महुआ लेकर गया। 05 अप्रैल को सुबह सभी आरोपी होटल पर चाय पी रही थे कि वह उनके चंगुल से भाग निकली और मामला दर्ज करवाया और बताया कि आरोपियों ने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
तहसील राजगढ़
जिला अलवर
राजस्थान ।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।