माता पिता के साथ मतदाताओं को जागरूक करने की अनोखी पहल छात्रों ने लिखा पोस्टकार्ड स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने पालकों को लिखा पत्र, शत प्रतिशत मतदान का किया आह्वान,,,,,l
न्यूज 24×7इंडिया,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ दिनांक 08 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में ‘‘कोसा कांसा कंचन, वोट करेगा जन-जन‘‘ की थीम के साथ स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम ससहा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं ने पोस्टकार्ड के माध्यम से अपने माता-पिता, अभिभावकों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्रों ने मतदान करने के लिए पोस्टकार्ड कार्ड लिखा है। लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सेदारी करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है