Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पूरानी रंजीश को लेकर जान से मारने की नियत से चाकू, रॉड से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही,,,,,।

पूरानी रंजीश को लेकर जान से मारने की नियत से चाकू, रॉड से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही,,,,,।
News 24 x 7 India,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 09.04.2024
आरोपी(01) राजू बजाज उम्र 22 साल निवासी बी डी महंत नगर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर थाना जांजगीर (02) सोनू बजाज उम्र 26 साल निवासी बी डी महंत नगर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर थाना जांजगीर (03) सुरेन्द्र यादव उम्र 27 साल निवासी बी डी महंत नगर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर थाना जांजगीर आरोपियों के विरूद्ध धारा 307, 294, 506 बी, 323, 120 बी, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपियों के कब्जे से बरामद घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू, लोहे की रॉड एवं एक मोटर सायकल मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शैल कुमार राठौर साल निवासी बजार पारा जांजगीर थाना जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.04.2024 के रात्रि करीबन 08.00 बजे अपने आफिस गिरजा होटल के पास संतोष साहू के पास बैठा था उसी समय उसका भाई योगेश साहू का फोन आया, संतोष अपने भाई से बात करने के बाद बताया कि राजू बजाज हमारे घर के सामने पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच कर रहा है, तब घर जाकर देखे तो राजू बजाज गाली गलौच कर रहा था जिसे संतोष मना किया तो पूर्व में जेल भिजवाएँ थे कहकर आज तुम लोगो को जिंदा नही छोडुंगा कहते हुए गाली गलौच करते हुए चाकू से संतोष के ऊपर जान से मारने की नियत से उसके पेट में प्राण घातक हमला किया खुन बहने लगा तभी संतोष का भाई योगेश बीच बचाव करने आया तो उसके ऊपर उपर भी राजू बजाज प्राण घातक हमला किया। उसी समय राजू का भाई सोनू बजाज भी अपने हाथ में लोहे का राड लेकर आया और संतोष साहू एवं योगेश साहू के उपर राड से प्राण घातक हमला कर भाग गयें। संतोष साहू एवं योगेश साहू को उपचार के लिए अस्पताल ले गयें। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया गया।lश्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के मार्ग दर्शन में आरोपियों को थाना जांजगीर अंतर्गत ग्राम बनारी के गुरूकुल स्कूल के पास से एक अन्य सहयोगी सुरेन्द्र यादव के साथ एक ही मोटर सायकल में मिलने पर आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरडण्म कथन लिया गया आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार बटन वाला चाकु, रॉड एवं सहयोगी की मोटर सायकल को बरामद किया गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 120बी भादवि, तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है।विवेचना दौराना आरोपी (01) राजू बजाज उम्र 22 साल (02) सोनू बजाज उम्र 26 साल (03) सुरेन्द्र यादव उम्र 27 साल सभी निवासी बी डी महंत नगर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर थाना जांजगीर के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 09.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में प्रक्षिशु डीएसपी संगम राम, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, भवानी सिंह चौहान थाना जांजगीर, प्रधान राकेश तिवारी, मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, मोहन साहू, आरक्षक गिरीश कश्यप, शिवराय सागर, ईश्वरी राठौर, रोहित कहरा, संतोष भानु का सराहनीय योगदान रहा।