Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सी-विजिल एप से मिनटों में कर सकते है आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

शिकायत पर एफ.एस.टी.करेगी त्वरित कार्रवाई

रिपोर्ट : केदारनाथ संभाग हेड बिलासपुर

रायगढ़ 8 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा निर्वाचन-2024 में भी सी-विजिल C-Vigil मोबाइल एप लेकर आया है। जिसका उद्देश्य स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने में नागरिकों की भागीदारी एवं जवाबदेही बढ़ाना है। इस एप के जरिए कोई भी व्यक्ति आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायत चंद मिनटों में दर्ज करा सकता है। सी-विजिल मोबाइल एप पर शिकायत प्राप्त होने पर उडनदस्ता (एफ.एस.टी.) तुरंत मौके पर पहुँच कर जरूरी कार्रवाई करेगा।
सी-विजिल ऐप पर शिकायतकर्ता शराब, पैसे बांटने या आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। ऐप पर फोटो अपलोड करना होगा। शिकायतकर्ता को यह भी लिखने की जरूरत नहीं होगी कि वह कहां है। यानी इस ऐप के जरिए मतदाता भी निगरानी कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से मतदाता फोटो और वीडियो के साथ यदि कहीं कोई गड़बड़ी हो रही हो उस स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं और लिखकर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं।
ऐसे काम करता है यह ऐप
यह एप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से और एपल यूजर एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन और ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाती है। इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है जहां आप हिन्दी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना होगा, जिस पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको अपने नाम, पता, राज्य, जिला, लोकसभा क्षेत्र और पिन कोड की जानकारी देनी होगी। ये जानकारियां देने के बाद आपको वेरिफाई पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एप का होम पेज खुल जाएगा, जहां आपको फोटो, वीडियो और ऑडियो के विकल्प मिलेंगे। आप जिस भी माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं, वह विकल्प चुन कर आयोग को आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन की जानकारी पहुंचा सकते हैं।