लोकसभा निर्वाचन 2024
न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट :_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ दिनांक 10 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे के मार्गदर्शन मेंजिला कोषालय अधिकारी श्री रुपेश पाठक एवं जिला पंचायत वरिष्ठ लेखा अधिकारी श्री विजय पांडेय ने वीडियो अवलोकन दल, लेखांकन दल, सहायक व्यय प्रेक्षक, डाकपाल, आयकर अधिकारी, अग्रणी बैंक मैनेजर, सहायक आयुक्त जी एस टी के अधिकारी-कर्मचारी की जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में निर्वाचन के दौरान गठित टीमें अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता एवं गंभीरतापूर्वक करने के कहा। बैठक में जिला निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण को लेकर सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को बताया कि निर्वाचन का कार्य महत्वपूर्ण है इसलिए व्यय से संबंधित पंजियों का अच्छे से संधारण किया जाए। बैठक में सहायक व्यय पर्यवेक्षक, वीडियो निगरानी दल, लेखा टीम एवं सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने कहा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है