भिंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की सहमति से लोकसभा चुनाव के निमित्त महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा को भिंड दतिया लोकसभा का प्रभारी बनाया है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा ने कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूं और इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक कीर्तिमान स्थापित करेगी।
सीमा शर्मा को लोकसभा के प्रभारी बनाए जाने पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला,सांसद संध्या राय,भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह,लहार विधायक अमरीश शर्मा,जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी,जिला महामंत्री संगीता कौशल,,मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया,अमित जैन,शेरू पचौरी,अर्चना शर्मा,अनिता चोपड़ा,गीता राजावत,ममता शर्मा ,बेबी राठौर, बबली तोमर आदि लोगों ने बधाई दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है