Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन- गांव- माचाड़ी,
जिला-( अलवर),
राजस्थान।
(माचाड़ीअलवर):- झज्जर- दिनांक 09 अप्रैल से नव दुर्गा व्रत चालू हो गये है। भारत देश के अंदर सभी सनातनी लोग बड़े धूमधाम से मना रहे हैं तथा जगह जगह माता दुर्गा शक्ति की पूजा अर्चना हो रही है। तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के झज्जर संत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सागर नाथ महाराज ने दादा जत्ती वाले धाम पर आज दुर्गा माता की चौकी लगाई। इसमें ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जोगेन्दर सिंह उर्फ कालू, जिला उपाध्यक्ष संदीप दलाल,सक्रिय सदस्य हरविंदर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। तथा नौमी के दिन गरीबों के लिए विशाल भंडारा आयोजित होगा। संत सागर नाथ महाराज वो संत हैं जिन्होंने नौ साल से पानी गृहण नहीं किया है तथा संत धर्म दास महाराज के प्रिय है।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज आगरा में निर्जला उपवास रखें है, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश कुमार पारिक और राष्ट्रीय संगठन मंत्री महिला मोर्चा पूजा पारिक मथुरा में उपवास रखें है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर रनिया सिंह धाकरे आगरा में उपवास रखें है, आगरा संत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शांति सतरुपा नंद गिरी महाराज ने अलवर जिले में श्रीमद्भागवत महा पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा आयोजित की हुई हैं। तथा भारत देश के सभी राज्यों में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा है सभी कार्यकर्ताओं का केवल एक लक्ष्य है गौ माता को राष्ट्र गौ माता घोषित करना और अधर्मी लोगों से सच्चे सनातनी संत धर्म दास महाराज की प्रतीक्षा को पूरा करना। क्योंकि उनके गुरु महंत चंदन दास महाराज ने फोन कर ये सारी जानकारी दी और कहा बच्चा धर्म दास आपके पीछे अधर्मी लोग लगे हैं। वैष्णव सम्प्रदाय के छोटे से संत हो तथा जगतगुरु शंकराचार्य, महामंडलेश्वर,मुस्लिम समुदाय,ईसाई समुदाय और अन्य लोग आपके पीछे लगे हैं। सावधान रहना क्योंकि जिस दिन जयपुर में ठाकुर सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई थी उसी दिन रात ग्यारह बजे आठ दस लोगों ने सहसराम आश्रम पर आये थे और आपके लिए पूछा था जब हमारे सेवक पांचाराम ने कहा कि संत धर्म दास महाराज यह नहीं है उनके गुरु महंत चंदन दास महाराज है उन लोगों ने पांचाराम के सिर पर बंदूक रखकर बोले चंदन दास को बुलाओ। परंतु हमने गेट नहीं खोला। सुबह चार बजे हमने आपके पास फोन किया था तब बेटा आपने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन के लिए बताया था। तथा टुंडला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी उस दिन से आज तक टुंडला थाने की पुलिस आती है सहसाराम आश्रम पर।हम तो 70-75 साल के हो गए पर बेटा आप सावधान रहना। गुरु महंत चंदन दास महाराज से संत धर्म दास महाराज ने कहा गुरुदेव जब तक गौ माता को राष्ट्र गौ माता घोषित नहीं कर देते तब तक मौत भी हमसे कोसों दूर रहेगी। क्योंकि आप जैसे गुरुजनों का और गौ माता का आशीर्वाद मिला है जब ब्रजवासी गौ शाला में स्वयं भगवान श्री कृष्ण आये थे हमें देखने के लिए तो हमें और क्या चाहिए।मौत से किसकी यारी है आज हमारी कल तुम्हारी बारी है गुरुदेव।
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा-
तहसील राजगढ़-
जिला-( अलवर),
राजस्थान । मोबाइल-9461275294,