Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रोड पर दबंगों का कब्जा नाली का निर्माण कार्य अधूरा घरों की दीवार गिरने की संभावना

 

पोरसा…. ग्राम पंचायत सेथराहीर. माजरा पृथ्वीपुरा मैं दबंगों द्वारा रोड पर किया गया है कब्जा नाली निकास.न.होने के कारण. घरों की दीवार गिरने की संभावना है ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि हम लोग करीब 1 साल से परेशान हैं पर हमारी परेशानी का कोई भीहल नहींहुआ है. नाली निर्माण गजेंद्र सिंह तोमर के यहां से तालाब की और होना है लेकिन सरपंच सेक्रेटरी के द्वारा बताया गया है की नाली निर्माण कार्य में वादा उत्पन्न कर रहे हैं दबंग लोग पूरन सिंह मदन मोहन सिंह अवधेश सिंह के द्वारा निर्माण कार्य में बाधा डाली जा रही है जिसके वजह से हम सभी ग्रामवासी परेशान हो रहे हैं घरों के सामने भरा हुआ कचरा एवं गंदा पानी की निकासी ना होने के कारण मच्छर कीड़े मकोड़े आदि पैदा हो रहे हैं नाली निर्माण की सुकृति हो चुकी है ए एस टी एस हो चुकी है लेकिन दबंगों द्वारा नाली निर्माण का कार्य नहीं करने दिया जा रहा है हम ग्राम वासियों ने एसडीएम महोदय को इसके बारे में अवगत कराया लेकिन एसडीएम के द्वारा तहसीलदार को भेज दिया गया तहसीलदार के द्वारा आर आई को लिख दिया गया लेकिन निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है बारिश की वजह से हम सभी लोग परेशान हैं बारिश होने की वजह से नाली का पानी नहीं निकल पा रहा है अत्याधिक कीचड़ होने की वजह से बच्चे एवं बूढ़े गिर जाते हैं लेकिन निर्माण कार्य दबंगों के द्वारा रोक दिया गया है आखिर दबंगों का दबदबा कब तक रहेगा शासन एवं प्रशासन दबंगों के ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं करता जबकि रोड से आगे तालाब हैं जो शासकीय तालाब है अगर बारिश और घरों से निकलने वाला पानी सरकारी तालाब में निकाला जाए तो क्या हानी है लेकिन तालाब की बगल से दबंगों के घर बने हुए हैं इसलिए दबंगों द्वारा तालाब की तरफ नाली निकासनहीं किया जा रहा है हम सभी ग्रामवासी अब मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन तक बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं