रोड पर दबंगों का कब्जा नाली का निर्माण कार्य अधूरा घरों की दीवार गिरने की संभावना
पोरसा….
ग्राम पंचायत सेथराहीर. माजरा पृथ्वीपुरा मैं दबंगों द्वारा रोड पर किया गया है कब्जा नाली निकास.न.होने के कारण. घरों की दीवार गिरने की संभावना है ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि हम लोग करीब 1 साल से परेशान हैं पर हमारी परेशानी का कोई भीहल नहींहुआ है. नाली निर्माण गजेंद्र सिंह तोमर के यहां से तालाब की और होना है लेकिन सरपंच सेक्रेटरी के द्वारा बताया गया है की नाली निर्माण कार्य में वादा उत्पन्न कर रहे हैं दबंग लोग पूरन सिंह मदन मोहन सिंह अवधेश सिंह के द्वारा निर्माण कार्य में बाधा डाली जा रही है जिसके वजह से हम सभी ग्रामवासी परेशान हो रहे हैं घरों के सामने भरा हुआ कचरा एवं गंदा पानी की निकासी ना होने के कारण मच्छर कीड़े मकोड़े आदि पैदा हो रहे हैं नाली निर्माण की सुकृति हो चुकी है ए एस टी एस हो चुकी है लेकिन दबंगों द्वारा नाली निर्माण का कार्य नहीं करने दिया जा रहा है हम ग्राम वासियों ने एसडीएम महोदय को इसके बारे में अवगत कराया लेकिन एसडीएम के द्वारा तहसीलदार को भेज दिया गया तहसीलदार के द्वारा आर आई को लिख दिया गया लेकिन निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है बारिश की वजह से हम सभी लोग परेशान हैं बारिश होने की वजह से नाली का पानी नहीं निकल पा रहा है अत्याधिक कीचड़ होने की वजह से बच्चे एवं बूढ़े गिर जाते हैं लेकिन निर्माण कार्य दबंगों के द्वारा रोक दिया गया है आखिर दबंगों का दबदबा कब तक रहेगा शासन एवं प्रशासन दबंगों के ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं करता जबकि रोड से आगे तालाब हैं जो शासकीय तालाब है अगर बारिश और घरों से निकलने वाला पानी सरकारी तालाब में निकाला जाए तो क्या हानी है लेकिन तालाब की बगल से दबंगों के घर बने हुए हैं इसलिए दबंगों द्वारा तालाब की तरफ नाली निकासनहीं किया जा रहा है हम सभी ग्रामवासी अब मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन तक बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं

More Stories
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनाता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविश्यांत पंडा द्वारा जनहित मे “प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों के लिए आधुनिक तकनीक का साथ आवश्यक”की अनोखी पहल…..