Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भूपेन्द्र यादव लक्ष्मणगढ क्षेत्र मे करेगे आज जनसम्पर्क। बन्नाराम मीना सहित भाजपा कार्यकर्ता आमजन से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील लगातार कर रहे है।

लोकेशन- राजगढ़ माचाड़ी,

 

भूपेन्द्र यादव लक्ष्मणगढ क्षेत्र मे करेगे आज जनसम्पर्क।

बन्नाराम मीना सहित भाजपा कार्यकर्ता आमजन से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील लगातार कर रहे है।

(माचाड़ीअलवर):-अलवर जिले के राजगढ-लक्षमणगढ विधानसभा क्षेत्र मे रविवार 14 अप्रैल को अलवर लो.स. भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव आमजन से जनसम्पर्क पर सुबह से शाम तक रहेगे और एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील करेंगे। भाजपा विधायक प्रत्याशी बन्नाराम मीना ने मिडिया को बताया कि हमारे लोकप्रिय उम्मीदवार भूपेन्द्र यादव रविवार को लक्ष्मणगढ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ ने आमजन से लगातार संपर्क बनाए रखा है तथा आमजन के विकास को ध्यान मे रखकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर गांव मे एक टीम बना रखी है जो हर व्यक्ति के लिए हर तरह की सेवा के लिए तत्पर है।

मीना ने मिडिया को बताया कि भूपेन्द्र यादव हमारे क्षेत्र मे पानी व बिजली की एवं सडक जैसी समस्याओ का समाधान शतप्रतिशत रूप से करायेंगे और हमारे देश का हमारे क्षेत्र का समुचित विकास होगा इसलिए हमारे द्वारा लगातार आमजन से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की जा रही है। रविवार को लक्ष्मणगढ क्षेत्र के लगभग 30—35 गांवो मे जनसम्पर्क करने के लिए भूपेन्द्र यादव तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बन्नाराम मीना भी आमजन से जनसम्पर्क पर रहेंगे और प्रत्येक गाँव की मूलभूत समस्याओ से अवगत करायेगे।

रिपोर्टर- तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट