Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*प्रजातंत्र में जनता मालिक है और जो मुखिया है वो प्रधान सेवक जा है- देवड़ा बरमंडल में हुआ युवा चौपाल का आयोजन *

 

 

 

सरदारपुर-बरमंडल प्रजातंत्र में जनता मालिक है और जो मुखिया है वो प्रधान सेवक है कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया और इन 60 सालों से सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले ही किए हैं। भाजपा की एनडीए सरकार ने अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिखी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ा इसी प्रकार मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जन सेवा का कार्य किया प्रदेश में 24 घंटे बिजली ,बिना ब्याज के ऋण ,संबल योजना, किसान सम्मान निधि सहित आने की योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर जल पहुंचने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन, जनधन खाते, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना ,सहित अनेक जनहितेश योजना को लागू किया कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के कार्यों का हिसाब ना ही दे सकती लेकिन भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है उक्त उद्बोधन भाजपा राजोद लाबरिया मंडल के ग्राम बरमंडल में युवा चौपाल।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बड़ी संख्या में उपस्थितियों युवाओ ,वरिष्ठजनों से व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसूर्या ,लोकसभा सहप्रभारी हिमांशु अतरीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश राजपुरोहित, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ,पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ,जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने सर्वप्रथम श्री राम रामेश्वर भगवान का दर्शन वंदन कर भारत माता ,पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन अर्चन माल्यार्पण कर युवा चौपाल का विधिवत शुभारंभ किया तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

स्वागत भाषण भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सूर्य ने दिया तत्पश्चात पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कार्यकर्ताओं को उद्बोधन दिया कार्यक्रम में उपस्थित नव मतदाताओं का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया आभार जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने व्यक्त किया कार्यक्रम में लाबरिया, बरमंडल,खुटपला शक्ति केंद्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

सरदारपुर से राहुल राठोड़