Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन- गांव -माचाड़ी

 

 

हर घर पर सोलर लाईट पेनल होगा, तीन सौ युनिट बिजली फ्री-भूपेन्द्र यादव।

 

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकसभा भाजपा प्रत्यासी भूपेन्द्र यादव ने अंता पाड़ा से गढ़ी सवाई राम में बाबा अंबेडकर जयंती में सम्मिलित होने के बाद पिनान, झालाटाला, अहीरबास,नारनौल, उछर सहित दर्जनो गांवो का दौरा कर अपने समर्थन मे वोट मांगे। यादव ने अपने भाषण मे भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यदि हमारी सरकार आती है तो हर घर की छत्त पर सोलर पैनल होगा ओर प्रत्येक घर को तीन सो यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी। साथ ही कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के राज मे पेपर लीक मे जो माफिया सामिल थे उनको भजन लाल सरकार ने जेल भेजने का काम किया है। इस मौके पर अन्तापाडा़ निवासी मगनलाल मीना जो कि 2008 और 2013 मे बसपा के टिकिट पर राजगढ़- लक्ष्मनगढ़ से विधायक का चुनाव लड़े लेकिन सफल नहीं हुए। तथा किसान युनियन मे भी संगठन मे कई पदो पर रहे उन्होने भूपेन्द्र यादव के सामने दर्जनो कार्यकर्ताओ के साथ बीजेपी ज्वाईन की।अन्तापाड़ा के बाद गढ़ीसवाईराम स्थित अम्बेडकर मूर्ति स्थल पर जा कर मूर्तिपर माल्यार्पण किया तथा आर्शिवाद लिया।इस दौरान भाजपा नेता बन्नाराम मीना, भाजपा से ठिकाना गंगाबांग के महंत प्रकाश दास महाराज,विजय समर्थलाल, सुनिता मीना, प्रेमनाथ घामानी,पूर्व प्रधान देवकरण मीना, नरपतसिंह राजपूत,रामसिंह दिनकर, राजेश नधेडिय़ा,श्योनाराण मीना, राहुल दिक्षित,बनयसिंह यादव अहीर बास,जगदीश जांगिड़ सहित सैकडा़े भाजपाई मौजूद थे।

 

तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट ।