Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही मतदाताओं को जागरूक रंगोली, मेंहदी, रैली निकालकर दे रहे मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश

*स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही मतदाताओं को जागरूक रंगोली, मेंहदी, रैली निकालकर दे रहे मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश

 

 

छत्तीसगढ़ दिनांक 16 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में सतत रूप से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने और करने की शपथ भी ले रही है।इसी तारतम्य में सहायता समूह की महिलाओं ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली, रंगोली सजाकर और हाथों में मेंहदी लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। आज जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत उन्नति महिला संकुल संगठन बिर्रा मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रखा गया जिसमे मतदाता शपथ, रंगोली एवं मेहदी आदि जागरूकता हेतु रखा गया उपस्थित समस्त बिहान कैडर संकुल, ग्राम संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। इसी प्रकार जनपद पंचायत अकलतरा के पोड़ी दल्हा कलस्टर में सभी केडर कलस्टर पदाधिकारी, ग्राम संगठन पदाधिकारी के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकलतरा के नरियरा कलस्टर से सभी केडर,कलस्टर पदाधिकारी, ग्राम संगठन पदाधिकारी द्वारा मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत अकलतरा के कोटमिसोनार कलस्टर में केडर, कलस्टर पदाधिकारी,ग्राम संगठन पदाधिकारी द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। नवागढ़ जनपद पंचायत की संकुल स्तरीय संगठन, कटौद अंतर्गत ग्राम पंचायत- खैरताल में स्व सहायता समूहों की सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा