*अन्नमहोत्सव कार्यक्रम में राशन वितरण के साथ किया पौधरोपण*
गंधवानी -प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण के तहत ग्राम अवलदामान में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण एवं मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के ग्रामीणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चर्चा की हितग्राहियों को ऑनलाइन सीधा प्रसारण दिखाया गया तत्पश्चात हितग्राहियों को निशुल्क राशन वितरण किया गया साथ ही ग्रामीणजनों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक एक पौधा भी निःशुल्क दिया जाकर वृहद स्तर पर राशन दुकान प्रांगण में अशोक,कटहल,करंज आदि के पौधे भी रोपित किये गए जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला मंत्री विकास मेहरवाल ,राकेश मोटसरा भुवान भाई ट्रेलर ,रुमाल सिंह पटेल ,सरपंच श्री वाल सिंह डोडवे एवं सेल्समैन राधेश्याम जी जयसवाल आदिम जाति सेवा समिति के प्रबंधकअशोक सावनीयार ,एवं ग्रामीण जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अवल्दा गंधवानी से सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खास खबर

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा