लोकेशन – मुरैना
मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र से मंगलवार को 3 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे

नामांकन के लिये अब दो दिन शेष
मुरैना 16 अप्रैल, 2024/मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को 3 उम्मीदवारों द्वारा अपनी नामजदगी के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इन प्रत्याशियों ने कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी अंकित अस्थाना को अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र सौंपे। ज्ञात हो गत 12 अप्रैल को निर्वाचन की सूचना जारी होने के बाद 15 अप्रैल तक कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए थे।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 16 अप्रैल को श्री शिवमंगल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। इनके अलावा श्री सत्यपाल सिंह ने इंडियन नेशनल कॉग्रेंस पार्टी और श्री रमेश चन्द्र गर्ग ने बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरे।
नामांकन के लिए अब दो दिन शेष बचे हैं। अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक अब 18 व 19 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत कर सकेगें।
शासकीय अवकाश होने की वजह से 17 अप्रैल को नामांकन का सिलसिला बंद रहेगा। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सभी दिवसों में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक यह कार्यवाही संपादित होगी। मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी।
मुरैना से दीपक गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है