लोकेशन- गांव -माचाड़ी,
जिला -(अलवर)- राजस्थान
न्यूज़ 24/7 इंडिया,
माचाड़ी बाराही माता का मेला दूसरे दिन भी भराभर आयोजित रहा।

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी कस्बे के बाराही माता का तीन दिवसीय मेला के दूसरे दिन भराभर का मेला आयोजित हुआ। बाराही माता का भव्य श्रृंगार कर झांकी सजाई गई। सुबह से ही माता के दर्शन करने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दूर दराज के श्रद्धालुओं ने दण्डौती लगाकर व ढो़क देकर माता से मनौतियां मांगकर माता का आशीर्वाद लिया।मेले में बच्चों व महिलाओं ने मिट्टी के बर्तन,श्रृंगार का सामान आदि की खरीददारी कर तथा चाट पकौडे का मजा लिया। मेले में महिला एवं बच्चों ने जंपिंग व झूलों का आनन्द लिया। गुरूवार की सांय बाराही माता के मंदिर से बैण्ड-बाजों के साथ ध्वजा यात्रा शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस बाराही माता मन्दिर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पण्डित सुरेश चंद शर्मा व जयप्रकाश शर्मा ने मन्दिर पर ध्वजा चढाई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। माता के दरबार में महिलाओं ने भजन गाकर भजनों को आनन्द लिया।
तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है