रिपोर्टर संदीप शर्मा कटनी ब्यूरो चीफ न्यूज़ 24×7 इंडिया
थाना कुठला पुलिस ने आचार संहिता में वाहन चैकिंग के दौरान पकडे 5 लाख 25 हजार रुपये
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहन चैकिंग की जा रही थी जो बोलेरो वाहन क्रमांक MP-21-ZC-3586 को रोककर चैक किया गया गया जो बोलेरो वाहन में बैठे जितेन्द्र सिंह पिता श्यामवीर सिंह निवासी वरेण्डा थाना मनसुक कापरा जिला आगरा उ.प्र के बैग से नगदी 525000 रुपये होना पाया गया गया । चूंकी आचार संहिता लगी होने से बोलेरो में बड़ी तादात में रुपये होने से रुपयो के संबंध में जितेन्द्र सिंह से पूछतांछ की गई जो बताया कि धनलक्ष्मी कंपनी में काम करता है जो कंपनी का पैसा बरही से कटनी कार्यालय में जमा करने हेतु लेकर जाना बताने पर उक्त रुपये के संबंध में दस्तावेज पेश किया जो पुलिस ने प्रारंभिक जाँच में बैध दस्तावेज होना पाया जाने से उक्त राशि को जितेन्द्र सिंह के सुपुर्द किया गया ।
संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई जिसमें थाना से उनि. विनोद सिंह , आर. सतेन्द्र सिंह आर. अजय पाठक एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

More Stories
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला
‘अनुभूति’ का भव्य विमोचन: 80 की उम्र में भी जज्बे की मिसाल बने सुरेश सोनी ‘ऋतुराज’