Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चेकिंग के दौरान पुलिस कों मिला लाखो की तादात में सोना और चांदी बिना वैध कागजात के परिवहन करते हुए पकड़ा गया कीमती सोना और चांदी करीब 1133150 रूपये का

लोकेसन बरही
चेकिंग के दौरान पुलिस कों मिला लाखो की तादात में सोना और चांदी
बिना वैध कागजात के परिवहन करते हुए पकड़ा गया कीमती सोना और चांदी करीब 1133150 रूपये का

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ श्री के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बरही पुलिस के व्दारा आदर्श आचार संहिता के दौरान बरही पुलिस एवम एस. एस. टी . टीम के द्वारा बिना वैध कागजात के परिवहन करते हुए पकड़ा गया भारी मात्रा में सोना चांदी!
विवरण – पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था कि आचार संहिता के नियमो का कडाई से पालन कराया जाना एवं आवागमन के माध्यम से रुपये पैसो बडी मात्रा में एवं चुनाव प्रचार को प्रभावित करने वाली वस्तुओ का परिवहन होने पर कठोर कार्यवाही की जाये जो वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन पर थाना बरही एवम एस. एस. टी. टीम के द्वारा वाहन चैंकिग के दौरान बुलेरो क्रमांक एम.पी. 19 सी.बी. 7537 को रोककर चैक किया गया तो उसके पास एक काले रंग के रैगजीन के बैग मैं सोने चांदी से बने हुए आभूषण मिले जिसे निकालकर चैक किया गया तो चांदी से बने आभूषण कुल 6671 gm जिसकी कीमत कुल 466900 /एवम सोने से बने आभूषण कुल 92gm जिसकी कीमत कुल 666250/ कुल कीमती 1133150/ मिले जिसके संबंध में पूछतांछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राकेश सोनी पिता स्व. अयोध्या प्रसाद सोनी निवासी पोडिया थाना इंदवार जिला उमरिया हाल निवासी बरही का होना बताया। जिसे उपरोक्त सोने चांदी के सम्बन्ध मैं वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया जो की मौके पर कोई वैध दस्तावेज पेश ना करने पर एस. एस टी टीम से मौके पर ही उपरोक्त सोने चांदी को राकेश सोनी के कब्जे से जप्त कर अग्रिम करवाही हेतु जिला कार्यालय भेजा गया ।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव , एस . एस.टी. प्रभारी मृदुल कुमार साहू AVFO., उप निरी. शैलेन्द्र सिंह सेंगर , उप निरी. विनोद कांत सिंह ,आर. अवधेश प्रताप सिंह , आर. लालू यादव आर. विवेक श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका रही।