निवाड़ी
निवाड़ी जिले के नगर जेरोन के शिबम तिवारी ने पाया प्रदेश में दसवां स्थान

– माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में नगर के किराना व्यवसायी पंडित सत्यप्रकाश तिवारी एब श्रीमती देवयानी तिवारी के छोटे पुत्र शिबम तिवारी ने प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार विद्यालय और नगर सहित जिले का गौरव बढ़ाया है शिबम ने नगर के सरस्वती शिशुमन्दिर हाईस्कूल जेरोन में पढ़ाई कर स्थान पाया है। उन्होंने अपने माता पिता के संघर्ष और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को इस सफलता का श्रेय दिया, शिबम ने 500 अंको में से 485 अंक हासिल कर 97 प्रतिशत से यह स्थान पाया है
शिवम तिवारी के पिता सत्यप्रकाश तिवारी किराना व्यापारी है, और माता देवयानी तिवारी गृहणी है, आगे की पढ़ाई के लिए विज्ञान विषय से हायर सेकेंद्री पास करके उच्च शिक्षा के लिए सीयूइटी की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय विश्व विधालयो मे प्रवेश पाकर पढ़ना चाहते है, और प्रशासनिक सेवा मे जाना चाहते है
निवाड़ी से -अमितश्रीवास्तव
मो 9685108004

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है