Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अलवर के रैणी बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से युवा महिला को अपना एक हाथ गवाना पड गया है — पीड़िता के परिजन रत्तीराम मीना।

तहसील -राजगढ़-

अलवर के रैणी बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से युवा महिला को अपना एक हाथ गवाना पड गया है — पीड़िता के परिजन रत्तीराम मीना।

 

पीड़िता परिजन रत्तीराम ने बिजली विभाग रैणी के खिलाफ पुलिस को लिखित मे परिवाद भी दिया है।

 

तहसील राजगढ़- गांव-

-(माचाड़ीअलवर):-अलवर जिले के रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रागपुरा के गांव प्रागपुरा मे 09 अप्रैल 2024 को 11 केवी का तार टूट गया और कृष्णा देवी पत्नी दीपक कुमार मीना,उम्र-20,निवासी प्रागपुरा चपेट मे आ गई और भयंकर रूप से घायल हो गई जिसे कट्टा हास्पीटल बान्दीकुई भर्ती कराया गया लेकिन हालात गंभीर होने के कारण इसे जयपुर एसएमएस रैफर कर दिया जहा पर चिकित्सको ने स्थिति मे नियंत्रण नही होने के कारण कृष्णा देवी का हाथ काटना पडा है।

मिडिया को पीड़िता के परिजन रत्तीराम मीना ने बताया कि

रैणी बिजली विभाग की घोर लापरवाही से कृष्णा देवी( युवा महिला) ने गवाया अपना एक हाथ और 09 अप्रैल 2024 से आज तक भी कन्ट्रोल नही हो पा रहा है।इन्फेक्शन हो जाने के कारण हाथ को काटना पड़ा।मिडिया को यह भी बताया कि SMS जयपुर मे चिकित्सक लगातार युवा महिला(जो कि टंकी पर पानी भरते समय11kv करेन्ट का तार टूटने से शिकार हुई है) का लगातार ऑपरेशन कर रहे है।लेकिन अभी भी महिला को रिलीफ नही बताया जा रहा है।जबकि पीड़िता महिला 5–6 महिने की गर्भवती भी बताई जा रही है और इस युवा महिला की गोद मे भी एक 10—11 माह का बालक बताया जा रहा है। महिला का नाम कृष्णा देवी पत्नी दीपक कुमार मीना, प्रागपुरा(रैणी)अलवर की बताई जा रही है।और घटना 09 अप्रैल 2024 की बताई जा रही है। पीडित महिला के परिजन रत्तीराम मीना,प्रागपुरा ने मिडिया को बताया है कि इस सम्बन्ध मे मैने रैणी पुलिस थाना जाकर11 अप्रैल को ASI भजनलाल को लिखित मे परिवाद भी दे आया हू लेकिन मै लगातार उसी दिन से जयपुर एसएमएस अस्पताल जयपुर मे आने जाने मे लगा हुआ हू इसलिए मुझे अब तक पता भी नही है कि रैणी पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ FIR दर्ज की है या नही की है,यह सारी जानकारी मिडिया को रत्तीराम मीना,प्रागपुरा के द्वारा दी गई है।

मिडिया को रत्तीराम प्रागपुरा ने यह भी बताया कि यही11 kv तार पहले भी कई बार टूट चुका है। लेकिन इसी 11 kv तार को बार-बार लगा दिया जाता था।जो लगातार स्पार्किग करता रहता था,इस सम्बन्ध मे पहले भी मैने कई बार लाइनमैन और जेईएन से भी बोला था लेकिन ध्यान ही नही दिया किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने। इधर जब मिडिया के द्वारा इस सम्बन्ध मे रैणी एसएचओ प्रेमलता वर्मा से जानकारी चाही तो रैणी एसएचओ ने बताया कि हमारे पास इस सम्बन्ध मे परिवाद तो आ चुका है लेकिन भजनलाल एएसआई की ड्युटी चुनाव मे होने के कारण इस परिवाद को जांच मे डाल रखा है।और जाच करने के बाद ही FIR दर्ज की जावेगी।मिडिया को यह सारी जानकारी उक्त पीड़िता कृष्णा देवी के परिजन रत्तीराम मीना,प्रागपुरा के द्वारा दी गई है।

 

तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।