Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – आष्टा

 

टॉपर्स पॉइंट आष्टा ने कक्षा 10वीं 12वीं के टॉपर्स विद्यार्थियों का प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया सम्मान

*आष्टा /किरण रांका*

नगर के बजरंग कॉलोनी में स्थित टॉपर्स पॉइंट कोचिंग आष्टा द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2024 दिन रविवार को कोचिंग सेंटर पर संस्था के 10वीं 12वीं के टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा पत्रकार धनंजय जाट उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत टॉपर्स पॉइंट कोचिंग संचालक जगदीश मेवाड़ा एवं विद्यार्थियों के बीच शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण चर्चाओं के साथ प्रारंभ हुई। संचालक जगदीश मेवाड़ा ने विद्यार्थियों को अलग-अलग सभी फील्ड की जानकारी देते हुए कहा कि आप अपने जीवन में वही करें जिसमें आपकी रुचि है आपको आगे चलकर किस फील्ड में जाना है यह आप तय करें एवं माता-पिता व टीचर्स का हमेशा सम्मान करें एवं उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर चले। आगे जगदीश मेवाड़ा में कहा कि सत्र 2023-24 में संस्था के होनहार छात्र मोहित बघेल ने कक्षा दसवीं में 95.4% अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्था को गौरान्वित किया है। वही आपको बता दे कक्षा दसवीं में 2016-17 में रानू जायसवाल ने 95.33% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, 2017-18 में 93% अंक प्राप्त कर हरीश वर्मा ने आष्टा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 2018-19 में प्रियांशी वर्मा ने 95% संस्था टॉपर, 2019-20 में करिश्मा मेवाड़ा ने 99% अंक प्राप्त कर मध्य प्रदेश में नवां स्थान एवं त्रिलोक राठौर ने 98.33% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 2020-21 में हरिओम मेवाड़ा ने 100% अंक प्राप्त कर मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 2021-22 में 96.28% अंक प्राप्त कर रूबी बघेल ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 2022-23 में अनुष्का मेवाड़ा ने 96% प्राप्त कर जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया। 8 वर्ष से लगातार संस्था का रिजल्ट अव्वल रहा, संस्था आगे भी इसी प्रकार प्रदेश एवं जिले मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करेगी। उद्बोधन के पश्चात संस्था के टॉपर्स विद्यार्थियों का संचालक जगदीश मेवाड़ा एवं युवा पत्रकार धनंजय जाट ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इनका हुआ सम्मान- कक्षा दसवीं की छात्रा प्रज्ञा गोड 92%, सुजल कुशवाह 92%, अर्जुन मेवाड़ा 91%, अभिषेक वर्मा 91% एवं कक्षा 12वीं का छात्र विकास मेवाडा 91%, कक्षा आठवीं की छात्रा रिद्धिमा मेवाड़ा 90%, हर्षित चौरसिया 89.3, प्रियांशी नागेश्वरी 87.3%, प्रेरणा सेन 86.5% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

 

आष्टा  किरण रांका*