Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन- तहसील राजगढ़-

राजगढ़ व रैणी उपखंड क्षेत्र में अनेकों जगह श्रमिकों ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया।

तहसील राजगढ़- गांव
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़ ओर रैणी उपखंड क्षेत्र के अनेकों ग्राम पंचायतों व गांवों में मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने बुधवार 01मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। मजदूरों की छुट्टी होने के वावजूद भी मजदूरों ने कुछ देर के लिए एक जगह इकट्ठा हो कर अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया।जिसमें श्रमिकों ने बताया कि भारत में मजदूर दिवस की शुरुआत भारत लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने 01मई 1923 को मद्रास में इसकी शुरुआत की थी। यही वह मौका था जब पहली बार लाल रंग झंडा मजदूर दिवस के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। यह भारत में मजदूर आंदोलन की एक शुरुआत थी। जिसका नेतृत्व वामपंथी व सोशलिस्ट पार्टीया कर रही थी। तब से यह मजदूर दिवस मनाया जाता है।

 

तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट ।