लोकेशन – भिण्ड
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को महान बनाने का चुनाव है : पवार*
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष पवार का जोरदार स्वागत
भिंड : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा भिंड द्वारा भाजपा प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में बाइक रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला मौजूद रहे।
भाजयुमो भिंड द्वारा ऐतिहासिक बाइक रैली लहार चुंगी से अवंती बाई प्रतिमा भीम नगर तक निकाली गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं शिवेश महंत द्वारा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस रैली के बाद भिंड भाजपा लोकसभा कार्यालय पर युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वंश एवं परिवार की राजनीति समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि एक गरीब घर से निकलकर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने,देश-विदेश में उनकी लोकप्रियता युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित कर रही है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानते है कि देश का युवा एक साहसी नई दुनिया का निर्माण कर रहे है।
इस युवा चौपाल में प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पराशर,जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, विश्वप्रताप विष्णु एवं ओमकार यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, चुनाव सह प्रभारी शिवेश महंत,जिला महामंत्री धीरज चौधरी एवं अतिराज नरवरिया,जिला उपाध्यक्ष शिवांकर भदौरिया,अमित चौधरी,जिला मंत्री अंशुल त्रिपाठी,अन्नू तिवारी,जिला आईटी प्रभारी दीपेश तोमर,मंडल अध्यक्ष गौरव दिबोलिया,रामगोपाल यादव,मोनू शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला आदि कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।
भिंड से विजय की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।