ग्राम बरहद मेहगांव में चल रही श्री मद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस दंदरौआ सरकार महाराज
जी के शिष्य कथा वाचक आचार्य सत्यम दुबे शास्त्री जी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए कथा श्रवण कराई और बताया कि इस कलिकाल में भगवान की शरण ही हमारे कर्मों का उपाय हैं और भगवान से नाता जोड़ना ही हमारे लिए अच्छा हैं चाहे भगवान को प्रेमी बनाओ चाहे भगवान को वैरी बनाओ रिश्ता जरूर जोड़ो ताकि भगवान आप से जुड़े रहें और बताया आज कल भक्ति दिखावा हैं तीर्थ यात्रा में भी लोग सुविधा ढूंढते हैं जबकि तीर्थ में त्याग करना चाहिए तीर्थ साधना का विषय हैं साधन का विषय नहीं भगवान आप के भाव देखते हैं मन देखते हैं दिखावा नहीं उन्हे सरल भक्त प्रिय हैं और और कथा में बताया भगवान का भजन बचपन से ही करना चाहिए बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी देना चाहिए अपने से बड़ों का आदर सम्मान करना चाहिए कथा का समय दोपहर 12 से 5 बजे तक हैं जिसका लाइव प्रसारण महाराज जी के यू ट्यूब चैनल सत्यम दुबे जी उज्जैन पर किया जा रहा हैं आप घर बैठे कथा श्रवण कर सकते हैं आज बताया महाराज जी ने कि अपना चरित्र इतना पवित्र बनाओ कि लोग आप से मिलने के लिए तड़पें और बताया कि माता पिता घर में खुश हैं तो आप के यज्ञ यात्रा सब सफल हैं और माता पिता घर में दुखी हैं तो आप कितने ही भंडारे यज्ञ हवन यात्रा कर लो सफल नहीं माने जाते
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान