
हरदा
20 मई 2024
कृषि विज्ञान केन्द्र, हरदा के वैज्ञानिक डॉ सर्वेश कुमार द्वारा बागरुल में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण जीविका मिशन के अंर्तगत प्रतिभागी कृषक महिलाओं को प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामो की जानकारी प्रशिक्षण द्वारा दी गयी, ताकि कृषक समुदाय में स्वास्थ्य व आर्थिक लाभ के प्रति जागरूकता बन सके। प्राकृतिक खेती के मुख्य पहलू जीवामृत, बीजामृत, अन्तरवर्तीय फसल एवम फसल सुरक्षा की विधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। हरदा जिले के सभी विकास खंडो से लगभग 45 महिलाओं ने कार्यक्रम का लाभ लिया।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी