
आष्टा /किरण रांका
स्वर्गीय श्री अंबाराम जी सोनी की 36वी पुण्यतिथि मां पार्वती धाम गौशाला की गौ माता की पूजन अर्चना कर सुदाना पशु आहार एवं हरि चरी गौ माताओ को खिलाकर गौ सेवा की एवं स्वर्गीय श्री अंबाराम जी सोनी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए व परिवार की ओर से श्रीमती भगवती सोनी ने अपने पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि पर₹1100/रूपए की राशि दान स्वरूप गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को प्रदान की इस अवसर पर युवा समाजसेवी संजीव पंचम, अजय कुशवाहा, जितेन्द्र सोनी ,करण गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, मिश्रीलाल कुशवाहा, एवं सोनी परिवार उपस्थित रहा मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने मृत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सोनी परिवार का हृदय से आभार व्यक्तित्व किया

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है