लोकेशन – छिंदवाड़ा
बीयर पीने से दो पुलिस वालों की रहस्यमय मौत
छिंदवाड़ा:- रविवार सुबह एसएएफ आठवी बटालियन, विशेष सहस्त्र बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की रहस्यमय मौत के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा बीती रात साथ मे बैठकर शराब का सेवन किया गया था।जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनीराम उइके उम्र 55 साल एवं प्रेम लाल ककोडिया उम्र 50 साल ने आठवी बटालियन के क्वाटर में बैठकर बीयर का सेवन किया था। जिसके बाद अचानक ही दोनों खून की उल्टियां करने लगे थे। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लाया गया। जहां प्रधान आरक्षक धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई ल। वहीं प्रेम लाल काकोडिया ने आज सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो बीयर की केन एवं गिलास से सल्फाज की बदबू आ रही है। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस मामले की इस पहेलु से जांच कर रही है कि या तो दोनों ने सल्फाज मिलाकर आत्महत्या की है, या किसी एक नए बीयर में सल्फाज मिलाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छिंदवाड़ा से विक्की चौहान की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।