नगर की नन्ही बेटी ने की उपधान तप की उग्र तपस्या, 47 दिन तक किया जैन साधु व्रत का पालन
आष्टा /किरण रांका
नगर की बेटी साँची विश्वकर्मा ने उज्जैन में अभ्युदयपुरम जैन तीर्थ में पूज्य आचार्य भगवंत मुक्तिसागर सूरी.म.सा. एवं साध्वीश्री पद्मलताश्री जी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य रहे 47 दिवसीय उपधान तप की उग्र तपस्या में पूर्ण की है,, साँची नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अनोखीलालजी विश्वकर्मा की पोती एवं हरिओम विश्वकर्मा की बेटी है

साँची की इस उग्र तपस्या से परिवार समाज एवं नगर में हर्ष का माहौल है,
2 जून को उज्जैन में तपस्या पूर्ण होने पर भव्य आयोजन होगा जहाँ सभी तपस्वीयो को पूज्य आचार्यश्री के द्वारा मोक्ष माल पहनाई जावेगी
साँची के दादाजी अनोखीलालजी विश्वकर्मा ने बताया कि साँची की रुचि शुरू से ही जैन धर्म के सिद्धान्तों में रही है, वह घर पर भी जैन सिद्धान्तों का पालन करती है एवं वह विगत कई समय से साध्वीवर्या पद्मलताश्री जी के पास जैन आराधना कर रही है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है