Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रेकिंग समाचार
लोकेशन जयपुर राजस्थान
News 24 /7
रिपोर्टर प्रियंका माली
मोबाइल नंबर 6376835017
Vki रोड नंबर 17 जयपुर राजस्थान
Press Note-1 (28-05-2024)
भीषण गर्मी एवं हीटवेव से इंसानों के साथ-साथ बेजुबानों को भी मिले राहत
– जिला कलक्ट्रेट सभागार में गैर सरकारी संगठनों के संचालकों के साथ बैठक
– अतिरिक्त जिला कलक्टर ने आवश्यक इंतजाम जुटाने का किया आह्वान

जयपुर, 27 मई। भीषण गर्मी एवं हीटवेव से आम इंसान से बेजुबान तक हर कोई प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर आमजन एवं बेजुबानों को राहत पहुंचाने की पहल की है। इसी कड़ी में जिला कलक्टर जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में गैर सरकारी संगठनों के संचालकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक जिले के प्रमुख गैर सरकारी संगठनों के संचालकों ने शिरकत की। जिसमें मुख्य सचिव महोदय के निर्देशानुसार भीषण गर्मी एवं हीटवेव के दौरान कोई भूखा एवं प्यासा ना रहे सरकार की इस नेक मंशा को साकार करने के लिए चर्चा की गई। जिला प्रशासन एवं गैर सरकारी संगठन मिलकर आमजन के साथ-साथ बेजुबानों तक राहत पहुंचाने का काम करेंगे।

बैठक में गैर सरकारी संगठनों के संचालकों से ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर आमजन एवं बेजुबान जीव-जंतुओं के लिए पर्याप्त खाद्य सामग्री एवं पेयजल उपलब्ध करवाने एवं इनसे जुड़े संसाधन उपलब्ध करवाने पर चर्चा हुई। बैठक में गैर सरकारी संगठनों के संचालकों ने जिला प्रशासन द्वारा जगह चिन्हित करवाने का सुझाव दिया गया ताकि पानी एवं खाद्य सामग्री का इंतजाम किया जा सके।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) श्रीमती अलका विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्रीमती सुमन पंवार सहित नया सवेरा संस्था के श्री अखिलेश माहेश्वरी, टाबर संस्था के श्री राकेश शर्मा, स्माइल फॉर ऑल सोसायटी के श्री अंकित, प्रयास जल सोसायटी की श्रीमती मनीषा एवं श्री अभय अनिल, बचपन बचाओ संस्था के मोहम्मद दिलशाद उपस्थित रहे।