ब्रेकिंग समाचार
लोकेशन जयपुर राजस्थान
न्यूज़ 24 * 7
रिपोर्टर प्रियंका माली
मोबाइल नंबर 6376835017
Vki रोड नंबर 17 जयपुर राजस्थान
Press Note-2 (28-05-2024)*
आमजन को भीषण गर्मी एवं हीटवेव से बचाने के लिए बनाएं ‘हीटवेव एक्शन प्लान‘- जिला प्रभारी सचिव
– जयपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री आलोक ने ली समीक्षा बैठक
– अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर आमजन तक हर संभव राहत पहुंचाने के दिये निर्देश
– जिला प्रभारी सचिव ने बस्सी में स्वास्थ्य केंद्रों एवं जयपुर में हिंगोनिया गौशाला का किया निरीक्षण




जयपुर, 28 मई। प्रदेश में जारी भीषण गर्मी एवं हीटवेव से आमजन को राहत दिलाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी समन्वय स्थापित हीटवेव एक्शन प्लान तैयार करें एवं इसका प्रभावी क्रियान्वयन भी करें। यह कहना है जयपुर के जिला प्रभारी सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक का।
श्री आलोक ने मंगलवार को यह बात जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी फील्ड में मुस्तैद रहें। बिजली, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभाग एवं प्राधिकरण समन्वय के साथ काम करंे एवं आमजन तक हर संभव राहत पहुंचाएं।
साथ ही श्री आलोक ने बैठक में हीटवेव एवं मौसमी बीमारियों को देखते हुए अस्पतालों एवं चिकित्सा केन्द्रों में साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं कार्मिकों की विशेष व्यवस्था करने के साथ-साथ कूलर एवं पंखों के अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय अस्पतालों एवं चिकित्सा केन्द्रों में दवा वितरण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त फामर्ॉसिस्ट्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
बैठक में प्रभारी सचिव श्री आलोक ने जिले में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करें एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने पानी के पुर्नउपयोग एवं आपूर्ति के निर्देश देते हुए कहा कि कृषि एवं घरेलू पेयजल आपूर्ति में समानता रखी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली मित्र एप के जरिये कम समय में समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
बैठक से पहले जिला प्रभारी सचिव श्री आलोक ने बस्सी स्थित राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जयपुर में हिंगोनिया गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।
वहीं बैठक में जिला प्रभारी सचिव श्री आलोक ने सभी राजकीय विभागों के ई-फाइल डिस्पोजल समय एवं अधिकारियों/कार्मिकों की कार्यक्षमता एवं समय पालन की समीक्षा की साथ ही लम्बित भू-हस्तान्तरण, भू-रूपान्तरण एवं भू-आवंटन की स्थिति की भी समीक्षा की।
बैठक में प्रभारी सचिव ने कहा कि रात्रि चौपाल के दौरान मिलने वाली शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संपर्क पोर्टल पर अपलोड करने एवं समस्याओं के निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल के दौरान सायबर अपराधों से बचाव एवं हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया के साथ साथ ऑनलाइन जमाबंदी डाउनलोड करने जैसी जरूरी जानकारियां भी आमजन को मुहैया करवाई जाए। उन्हांेने जिले में संचालित गोशालाओं के बेहतर प्रबंधन एवं संचालन के निर्देश दिये। साथ ही जिले में सघन पौधारोपण सुनिश्चित करने के लिए पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए भी हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.