लोकेशन – छिंदवाड़ा
बेटा ही बना हैवान एमपी के छिंदवाड़ा में सोते हुए परिवार के आठ लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला
8 लोगों की हत्या कर युवक ने फांसी लगाईः पत्नी, फिर मां, बहन,भाई-भाभी, भतीजा-भतीजियों को कुल्हाड़ी से काटा; 21 मई को हुई थी शादी
छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक के माहुलझिर थाना अंतर्गत बोदलकछार ग्राम में युवक ने परिवार के 8 लोगों की हत्या करिवार स्वयं ने फांसी लगा ली। आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा,फिर एक-एक कर मां – बहन, भाई – भाभी और दो भतीजियों भतीजे को मार डाला। 10 साल के ताऊ के लड़के पर भी हमला किया,लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना तामिया तहसील के अंतर्गत थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 3 बजे आरोपी ने मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 व डेढ़ साल) को मार डाला।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मुताबिक, 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से डिस्टर्ब था।
छिंदवाड़ा से विक्की चौहान की रिपोर्ट 

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है