Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सर्वशक्ति मित्र मंडल फाउंडेशन ने अपना सातवां स्थापना दिवस समारोह, पाथेय भवन, मालवीय नगर, जयपुर में दिनांक 28 मई 2024 को सम्मान समारोह के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र पाराशर जी के नेतृत्व में मनाया

लोकेशन जयपुर राजस्थान

 

सर्वशक्ति मित्र मंडल फाउंडेशन ने अपना सातवां स्थापना दिवस समारोह, पाथेय भवन, मालवीय नगर, जयपुर में दिनांक 28 मई 2024 को सम्मान समारोह के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र पाराशर जी के नेतृत्व में मनाया* l

 

*समाज की 40 बहुमुखी प्रतिभाओं को, जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया, उन्हे सम्मानित किया गया* l

 

*समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह जी बेढम ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को अक्क्षुण रखने पर जोर देते हुए संयुक्त परिवार प्रणाली को पुनः अपनाने तथा भारतीय संस्कृति के संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया तथा संस्था के कार्यों की सराहना की*

 

*समारोह अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी जी ने सम्मान समारोह में*

*राम मंदिर से जुड़ी मुहिम की तत्कालीन परिस्थितियों का जिक्र करते हुए आज के समय में जो परिवर्तन आया उसे रेखांकित किया साथ ही श्री सुरेंद्र पाराशर जी के नेतृत्व मे सर्वशक्ति मित्र मंडल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जन सेवा के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की* l

 

*साध्वी समदर्शी जी, सुनील कोठारी जी तथा, फाउंडेशन के संरक्षक नटवर लाल शर्मा ने तथा श्री सुनील पी ढी ने अपने ओजस्वी विचारों से समारोह को ऊंचाइयां दी तथा शुचि कालरा ने क्षमा का महत्व बताया* l

*समारोह में जयपुर, भरतपुर ,जोधपुर जैसलमेर, ब्रज क्षेत्र की*

*जन सेवा से जुड़ी संस्थाओं के अनेक प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया समारोह का मंच संचालन ,वरिष्ठ रंगकर्मी, कवि एवं सुप्रसिद्ध मंच संचालक राजेश आचार्य द्वारा किया गया

 

*इस अवसर पर सर्वशक्ति मित्र मंडल फाउंडेशन, के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र पराशर, राष्ट्रीय महामंत्री, श्री प्रदीप  खुराना जी एवं श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी , राष्ट्रीय प्रभारी श्री राज कुलदीप सिंह जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती उर्मिला सिंह ने अतिथि गण का भाव भीना स्वागत किया संरक्षक श्री नटवरलाल जी के आशीर्वचन से सभी उत्साहित हुए*।

*राष्ट्रीय प्रभारी श्री राज कुलदीप सिंह जी ने, सभी आगंतुक मेहमानों का हार्दिक आभार व्यक्त किया