Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – कन्हरगाँव

 

शिक्षको ने सीखी नये शिक्षण सत्र की बारिकियाँ*

कन्हरगाँव- जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव में केंद्र के 32 शालाओ के संपूर्ण शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जून 2024 से नए शिक्षण सत्र का आरंभ होने जा रहा है नए शिक्षण सत्र में किन-किन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करना है इस संबंध में जन शिक्षा केंद्र के सभी 107 शिक्षकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी जी. एस. बघेल के मार्ग दर्शन में, जिला परियोजना समन्वयक जे. के. इड़पाची के निर्देशन में एवं श्याम गुन्हेरे बी. आर. सी. परासिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्मुखीकरण के दौरान, कक्षा पाँचवी आठवी पूरक परीक्षा, एक जून से डोर टू डोर सर्वे, शाला त्यागी, अप्रवेशी बच्चो का प्रवेश, नवभारत साक्षरता परीक्षा की तैयारी, शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, मध्यान्ह भोजन संचालन करने, शाला के संचालन करने, शाला परिसर की साफ- सफाई सहित विभिन्न बिंदुओ पर बारिकी से प्रकाश डाला गया, उन्मुखीकरण का आयोजन दो पार्टो में किया गया पहले भाग में एकीकृत शालाये एवं माध्यमिक शाला तथा दुसरे भाग में स्वतंत्र प्राथमिक शालाओं के सभी शिक्षको का उन्मुखीकरण हुआ। कार्यक्रम के दौरान संतोष माटे प्रभारी जन शिक्षा केन्द्र कन्हरगाँव, एजाज खान जन शिक्षक सहित उपस्थित सभी शिक्षकों ने नवीन सत्र संचालन की बारिकियाँ सीखी।

 

कन्हरगाँव से विक्की चौहान की रिपोर्ट