ग्राम पंचायत मौरोली मेहगांव भिंड में हनुमान जी के मंदिर पर चल रही श्री मद्भागवत कथा के तृतीय दिवस कथा वाचक आचार्य सत्यम दुबे जी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
करने बाली कथा सुनाई और बताया ध्रुव की उम्र 5 वर्ष थी और 5 वर्ष के बालक ने 6 महीने में प्रभु को पा लिया प्रभु को पाने की लगन होने से प्रभु वृद्ध अवस्था में नहीं बचपन की भक्ति से प्राप्त होते हैं भक्ति 55 का नहीं बल्कि बचपन का विषय हैं हम अपने बच्चो को शिक्षा के साथ साथ संस्कार दें तो हमारा आने वाला कल अच्छा होगा हम उन्हे सनातन और संस्कृति के बारे में बताएं सिखाएं ताकि उन्हें जीवन में कष्ट न सहना पड़े न किसी के सामने झुकना पड़े बच्चो को बड़ों को तीर्थ यात्रा करना चाहिए परंतु तीर्थ में तप और त्याग जितना हो सके करते रहिए वहां सुविधा न ढूंढिए भगवान का नाम दीना नाथ हैं दीन दयाल हैं भगवान दीन हीन पर जल्दी कृपा करते हैं इस लिए भगवान के मंदिर में तीर्थ में भाव लेकर जाइए दिखावा और सेल्फी रील बनाने के लिए नहीं समस्त ग्राम वासी मौरोली द्वारा सामूहिक व्यवस्था द्वारा कथा का आयोजन करा रहे हैं और आस पास से भक्त कथा सुनने आ रहे हैं
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब