Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – उमरेठ

 

उमरेठ मंडल में भाजपा नेताओं ने मनाया लोकसभा चुनाव जीतने जश्न

 

परासिया विधानसभा क्षेत्र का उमरेठ मंडल में भाजपा नेताओं के द्वारा छिंदवाड़ा/पांर्डुंणा लोकसभा सीट से

नवनिर्वाचित यशस्वी सांसद श्री विवेक बंटी साहू के ऐतिहासिक मतों से विजयी होने पर

जश्न मनाया गया।

आपको बता दें कई दशक बीत जाने के बाद छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भाजपा की झोली में आई है ,भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने भाजपा के टिकट पर छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से विजयी हुए

सांसद श्री बंटी साहू जनहित में हमेशा कार्य करने में अग्रणी रहें हैं। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए,भाजपा जिला अध्यक्ष के पद रहते हुए जिस दिन सांसद श्री बंटी साहू की लोकसभा चुनाव लड़ने हेतु टिकट की घोषणा हुई उसी समय से छिंदवाड़ा/पार्डुंणा जिले के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं में जोश,उमंग और उत्साह छा गया था और प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जबाबदारी निभाते चिलचिलाती धूप में बूथों पर निकल गए,

भाजपा सांसद श्री विवेक बंटी साहू के ऐतिहासिक मतों से विजयी होने पर

जीत की खुशी जगह – जगह मनाई गई मंदिरों में पूजन की गई। *इसी तारतम्य में उमरेठ मंडल में सभी भाजपा नेताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश धुर्वे के नेतृत्व उमरेठ नगर में आतिशबाजी कर भाजपा का झंडा लहराया जय श्री राम के नारे गूंजते रहे सभी ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाईयाँ प्रषित किये*

उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री कमलेश उईके

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश धुर्वे,भाजपा मंडल महामंत्री श्री सचिन कुशवाहा,

भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं छाबड़ी कला उप सरपंच श्री गज्जू पवार,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष द्वय श्री अंकुश जयसवाल,श्री बाबी रघुवंशी,भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी एवं मोरडोंगरी कला उप सरपंच पंकज दुबे,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राकेश बेलबंशी, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अभिषेक शर्मा,पूर्व मंडल महामंत्री श्री चंदन धुर्वे,

भाजपा अ.पि.वर्ग मो. मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी,अ.सं.मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री करीम शाह,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मधु पवार,श्री धनराज पवार,श्री भीम पवार,श्री रामदास साहू,श्री रितेश चौरसिया श्री,दीपू ढोके,श्री संदीप धुर्वे,श्री मयंक ठाकुर,श्री नवीन बाउसकर,श्री जयप्रकाश साहू,श्री अरविंद साहू,श्री रोहित साहू,

दिनेश यदुवंशी,रुक्खन जावरे,आदि उपस्थित रहे।

 

उमरेठ से संवाददाता पंकज दुबे मोरडोंगरी परासिया