लोकेशन – सक्ती
*प्राकृतिक आपदा से राहत एवं बचाव हेतु 24×7 जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित*
नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक- 8305935698*

*सक्ती* 10 जून, 2024/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा अगामी मानसून में प्राकृतिक आपदा से बचाव और राहत व्यवस्था के संबंध में बाढ़ या अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत निगरानी रखने तथा सूचना के आदान-प्रदान हेतु 24×7 जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 29 में किए जाने के लिए आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक- 8305935698 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कंट्रोल रूम में कार्य संपादन हेतु तीन पालीयों में 24×7 अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संपूर्ण व्यवस्था हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार को नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।
रिपोर्ट:केदारनाथ बरेठ संभाग हेड बिलासपुर

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।