Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन –  श्योपुर

 

बिजली समस्या को दूर करने व बिजली कंपनी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया ज्ञापन

 

एंकर = श्योपुर बिजली समस्या के समाधान करवाने व बिजली कंपनी में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ क्षेत्र के किसानों ने बुधवार को बिजली कंपनी के महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव करके बिजली कंपनी के महाप्रबंधक आर के सक्सेना को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान करने को कहा समाधान नहीं होने की स्थिति में किसानों के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई । किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया कि क ललितपुरा, मकड़वदा, बोरदादेव, कुहांजापुर, पाहाड़ली, अलापुरा, रतोदन, आवदा, भोगिका, जैनी सहित कई सबस्टेशन पर अतिरिक्त पीटीआर की लागाने ललितपुर सब स्टेशन पर कृषि पंप व ग्रामीण आबादी लाइन अलग-अलग करने । बडौदा डिवीजन के सबस्टेशन अलापुरा, पाहड़ली, ललितपुरा, मकड़ावदा, बोरदादेव, कुंहाजापर आदि सबस्टेशन पर मूंडला स्थित 132kv के पावर स्टेशन से एक ही 33kv की लाइन से विद्युत सप्लाई की जा रही है एक अतिरिक्त 33kv की विद्युत लाइन लगाई जाए । विद्युत लाइने जर्जर है एवं खंबे टूटे हुए हैं समस्त क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त किया जाए । बिजली कंपनी के द्वारा जिन किसानों बैंक खाते सीज करवा गए। उन खातों को तत्काल चालू करवाया जाए । विद्युत कनेक्शनों पर अतिरिक्त भार के बिल को कम करने । नलकूप विद्युत बिलों में प्रतिवर्ष वृद्धि की जाती है व ट्रांसमिशन लॉस को कम करने के लिए वैध विद्युत कनेक्शनों पर हॉर्स पावर बढ़ाकर अतिरिक्त भार डाल दिया जाता है । इससे किसानों के कमर टूट रही है बिजली कंपनी अंदरूनी भ्रष्टाचार को नियंत्रित कर अनावश्यक विद्युत बिलों में वृद्धि व ट्यूबबेलो पर अधिक हॉर्सपावर के बिलो की वसूली की प्रवृत्ति को शक्ति से रोका जाए । बिजली कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा ट्रांसफार्मर स्टोर से ट्रांसफार्मर निजी लोगों को बेचकर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है । उक्त मामले की जांच करवाकर लिप्त अधिकारी व कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए ।फुंके हुए ट्रांसफार्मर को रिप्लेस करने की एवज में भ्रष्टाचार किया जा रहा है जांच करवा कर कार्रवाई की जाए । ग्रामीण क्षेत्र के आबादी एवं सिंचाई हेतु फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को बदलकर विद्युत व्यवस्था बहाल की जाए । सिंचाई हेतु नए ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है व किसानों से अतिरिक्त सुविधा शुल्क की मांग की जाती है । बिजली कंपनी के द्वारा बकाया बिल के नाम पर किसानों के खेतों से ट्रांसफर उठाए जा रहे तथा आपत्ति जताने पर जेल भेजने के प्रकरण बनाये जा रहे हैं । ट्रांसफर उठाने कार्रवाई पर रोक लगाई जाए ।बिजली कंपनी के द्वारा श्योपुर जिले के ऐसे किसानों को जिनके पास विद्युत कनेक्शन नहीं है उनके विरुद्ध बिजली चोरी के प्रकरण बनाकर बिजली बिल के अवैध वसूली के नोटिस दिए जा रहे हैं तथा न्यायालय के माध्यम से किसानों को जबरिया जेल भेजा जा रहा है ।कृषि पंप पर सिंचाई हेतु 10 घंटे निर्बाध रूप से बिजली देने का नियम है परंतु बिजली कंपनी श्योपुर के द्वारा किसानों को 6 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही । किसानों को कृषि पंप हेतु 10 घंटे बिजली सप्लाई की जाए जिससे क्षेत्र का किसान फसलों की सिंचाई सुचारू रूप से कर सके । र्जजर विद्युत लाइन एवं टूटे हुए खंबों को अति शीघ्र बदल जाए । अघोषित बिजली कटौती बंद करने । बावड़ी पर स्वीकृत सब स्टेशन का निर्माण प्रारंभ किया करने एवं पच्चीपुरा सब स्टेशन को चालू करने की भी मांग की गई । इस अवसर पर किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला, हरिमोहन मीणा गोहेड़ा, हेमराज नागदा, नरेंद्र उंडायथा, लवकुश मीणा, देवकी ढोटी, रामअवतार गोहेड़ा, महावीर कनापुर, रामदयाल मीणा, बलवान धानोद, रामसिंह मठेपुरा, राधेश्याम बिचगांवड़ी, रामरूप ठिकरिया, सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे ।

 

श्योपुर से = गुलाब सिंह मारु की रिपोर्ट