Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जैन ने  श्री मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया

लोकेशन – भोपाल

 

श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जैन ने

श्री मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया

भोपाल । श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जैन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित षाह तथा रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पुन: देश की बागडोर संभालने पर बधाई दी तथा पत्र के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया ।

श्री जैन ने अपने पत्र में प्रमुख रुप से जिन समस्याओं से अवगत कराया है उनमें पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे भारत में लागू होना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ८ लेन हाई-वे पर पत्रकारों को टोल मुक्त किया जाए। श्रीमान नितिन गडकरी ने सांसदों व विधायकों को तो टोल मुक्त कर दिया है, पत्रकारों को नहीं किया है, जबकि सांसदों, विधायकों को भत्ता भी अच्छा प्राप्त होता है, किन्तु पत्रकार इस सुविधा से वंचित हैं।

डी.ए.वी.पी. में लघु एवं मध्यम समाचार पत्र कई-कई वर्षों से आनलाईन आवेदन कर रहे हैं किन्तु उनका डी.ए.वी.पी. पैनल में नाम नहीं आता है जबकि बडे समाचार पत्रों का एक ही बार में आनलाईन आवेदन करने पर नाम आ जाता है । इस तरह का भेदभाव समझ से परे है. जिसका तुरन्त निदान होना आवश्यक है । लघु एवं मध्यम समाचार पत्र पत्रिकाएं बंद होने की कगार पर हैं, उन्हें डी.ए.वी.पी. का ५० प्रतिशत हिस्सा छोटे समाचार पत्रों को आवंटित किया जाए। प्रेस सुविधा पोर्टल लघु एवं मध्यम समाचार पत्र-पत्रिकाओं की सुविधा की बजाए असुविधा पैदा कर रहा है । उसका सरलीकरण कर आर.एन.आई. में ई-फाइलिंग सुविधा होती थी, वैसा ही किया जाए । पत्रकारो के लिए पूर्व की तरह रेलवे सुविधा पुन: प्रारम्भ की जाए, शामिल हैं।

 

भोपाल से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर