लोकेशन – सरदारपुर
गौरव साहू को विभाग संयोजक और रोहित रघुवंशी व लवेश सोनी को जिला संयोजक की ज़िम्मेदारी सौंपी।

सरदारपुर -राजोद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग 13-16 जून को आलीराजपुर में संपन्न हुआ । इस अभ्यास वर्ग में सैद्धांतिक भूमिका, कार्यपद्धति, व्यवहारिक प्रशिक्षण, कार्यकर्ता विकास , आदि विषय पर सत्र हुए तथा पंच परिवर्तन व शिक्षा परिवर्तन में विद्यार्थी परिषद के प्रयास को लेकर भाषण हुआ । इस प्रांत अभ्यास वर्ग में छात्र-छात्रा एवं अध्यापकों की उपस्थित रहीं । वर्ग में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अंकात, पश्चिम उतर क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज जी नीखरा ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया , मालवा प्रांत संगठन मंत्री निलेश सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। वर्ग के अंतिम सत्र में प्रांत अध्यक्ष मदन वसुनिया ने कुक्षी जिले को संगठनात्मक रूप से अलग जिला बनाया तथा नवीन
संगठनात्मक घोषणा की।
जिसमें आशीष शर्मा को इंदौर विभाग संगठन मंत्री, धार विभाग संगठन मंत्री संदीप राजपूत , विभाग संयोजक गौरव साहू, विभाग छात्रा प्रमुख भक्ति जाधव, जिला प्रमुख राजेश कामदार , धार जिला संयोजक रोहित रघुवंशी व कुक्षी जिला संयोजक लवेश सोनी को नियुक्त किया। जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।
सरदारपुर से राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है