
ग्वालियर 23 जून 2024/ जिले में बारिश के मौसम को ध्यान में रखकर एहतियात बतौर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्ट्रेट के कक्ष क्र.-301 में की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके सुचारू संचालन के लिये तीन पालियों में हर दिन के हिसाब से अलग-अलग अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 30 सितम्बर 2024 तक संचालित रहेगा।
सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विजय महाजन एवं श्री रामनिवास शर्मा को बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सुचारू रूप से संचालित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है