लोकेशन – सरदारपुर
अतिक्रमण के जाल में जकड़ा हुआ राजोद*

सरदारपुर- राजोद सर्वे नंबर 1958 पर शासकीय भवनों व आस पास दबंगो द्वारा अतिक्रमण कर शासकीय भवनों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण के जाल में जकड़े हुए राजोद पर जनप्रतिनिधि मोन अतिक्रमण के माने तो सर्वे नंबर 1958 जोकि एसबी रोड से लगते हुए धोलगढ़ तक जाता है जहां पर गोचर भूमि भी संलग्न है रानीखेड़ी मै सर्वे नंबर 1958 पर शासकीय पशु चिकित्सालय, शासकीय कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय, शासकीय शिक्षक निवास क्वार्टर, आंगनवाड़ी सेक्टर भवन,भारत दुर संचार निगम रानीखेड़ी आदि शासकीय कार्यालय अतिक्रमण की चपेट में आ चुका हैं पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा व ग्राम पंचायत राजोद द्वारा जनपद पंचायत सरदारपुर भी इसकी सूचना और शिकायतें कलेक्टर महोदय को एवं एसडीम कार्यालय पर दी गई शासकीय मापदंड के अनुसार शासन द्वारा गरीबों को पट्टे वितरण किए गए
थे चतुर सीमा के अनुसार 30 बाई 30 के पट्टे वेध है लेकिन अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा अवैध पट्टे बनाकर 100/100 के आलीशान मकान तान दिए ऐसी हालत में एक गरीब वर्ग अछूता सा महसूस कर रहा है जब अतिक्रमण के संबंध में ग्राम पंचायत राजोद के सरपंच जितेंद्र गामड़ से चर्चा हुई तो सरपंच खुद गांव की विकास के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए तत्पर है चर्चा में बताया की ग्रामीणों को पट्टे 30/30 के वैध हे बाकी जो भी आलीशान भवन बने हुए हैं वे सभी अवेध है जीन पर बहुत हि जल्दी अतिक्रमण संबंधी कार्यवाहीकी जाएगी। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द दबंग अतिक्रमण कर्ताओं से अतिक्रमण हटाया जाए।
सरदारपुर से राहुल राठौड़ की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।